उत्तराखंड
दिल्ली पहुंचे CM धामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में हुए शामिल
CM Dhami Delhi Nomination: 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। BJP ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावी कार्यक्रम के बीच पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली पहुंचे। सीएम नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
वरिष्ट नेताओं से मिले CM धामी
सियासी रूप से अहम माना जा रहा है। सीएम धामी रविवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। CM पुष्कर सिंह धामी नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले हैं। पार्टी संगठन और आगामी रणनीति को लेकर CM धामी की सक्रियता पर खास नजर है।नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में माननीय विधायक श्री @umeshsharmakau जी, श्री @Durgeshwar67636 जी एवं श्री @mjeenabjp49 जी ने भेंट की। इस अवसर पर उनसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। pic.twitter.com/PBieOYWcBO
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 19, 2026