मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की साजिश, CM धामी ने दिए आदेश
CM Dhami Muslim University: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में IMA के पास स्थित एक ट्रस्ट की करीब 20 एकड़ भूमि के मामले में सख्त कदम उठाते हुए उसकी खरीद–फरोख्त पर तत्काल रोक लगा दी। साथ ही मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण को पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए गए। राज्य सरकार ने एहतियातन इस जमीन को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की कोशिश
यह कार्रवाई ट्रस्ट की भूमि को एक विशेष समुदाय को बेचे जाने की शिकायत के बाद की गई। मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यही वे लोग हैं जो पहले राज्य में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की कोशिशों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य को देवभूमि की पहचान और यहां के भू-कानूनों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भू-माफियाओं पर सख्ती
CM धामी ने कहा कि सरकार ने पहले भी भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है और अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के भू-कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।
कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को ही प्राथमिकता दी है, बार-बार डेमोग्राफिक बदलाव और मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात आना कहीं न कहीं एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है, धौलास में किया गया भूमि आवंटन इसका एक बड़ा उदाहरण है। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यदि जांच… pic.twitter.com/h39xi6YIu5
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 11, 2026
CM Dhami Muslim University: कांग्रेस पर वार
इस दौरान CM धामी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे वक्त से मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर जो राग अलाप रही थी, अब वही सच्चाई सबके के सामने आ रही है। CM ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे मुद्दों पर तुष्टिकरण की राजनीति की है, जबकि वर्तमान सरकार प्रदेश के हितों और कानून के दायरे में रहकर फैसले ले रही है।