उत्तराखंड
CM धामी ने की बजट की सराहना, बोले - सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने वाला बजट
CM Dhami Budget Praise: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की। उन्होंने कहा, यह बजट देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के साथ सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
किसानों, महिलाओं पर फोकस
CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, और पिछड़े वर्ग पर विशेष फोकस किया।बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
CM ने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, और उद्योग के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। ये देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी लाभकारी होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। बजट में हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना है। प्रदेश के परिपेक्ष में बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया, जो विकास के लिए जरूरी है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2025–26 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। लोकल से ग्लोबल की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह बजट… pic.twitter.com/KojVcLnckC
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 1, 2026