उत्तराखंड

उत्तराखंड में घरेलू गैस संकट, ना बुकिंग ना डिलीवरी

Uttarakhand LPG Gas Crisis: तीर्थ नगरी ऋषिकेश और आसपास के इलाके में रहने वाले लोग अब घरेलू गैस संकट से जूझने लगे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तेल कंपनियों ने जबरदस्ती बुकिंग नंबर को इंगेज कर दिया है। कई बार नंबर डायल करने के बाद भी गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। गोदाम से भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी जा रही है। लोगों ने इसका विरोध करते हुए व्यवस्था को बनाने की मांग की है। इसके अलावा सरकार के पर्याप्त घरेलू गैस सिलेंडर होने के दावों पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

[caption id="attachment_140301" align="alignnone" width="1152"] ऋषिकेश में एजेंसी के बाहर लगा पर्चा[/caption]

गैस सिलेंडर खत्म हुए

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब तीर्थ नगरी ऋषिकेश की गैस सप्लाई पर पढ़ने लगा है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दोनों की बुकिंग का प्रावधान किया है। लेकिन आजकल तेल कंपनियां की बुकिंग सेवा वाले कांटेक्ट नंबर पर उपभोक्ता संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। लगातार कॉल मिलने के बाद गैस बुकिंग नहीं हो रही है। जिन लोगों के घर गैस सिलेंडर खत्म हुए हैं वह गोदाम में सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मगर उन्हें बुकिंग नहीं होने और गोदाम से सिलेंडर नहीं देने की बात कही जा रही है। 

[caption id="attachment_140302" align="alignnone" width="1189"] ग्राहक बोला - नहीं हो रही बुकिंग[/caption]

Uttarakhand LPG Gas Crisis: नहीं हो रही बुकिंग

ऐसे में उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जागीर की है। एक उपभोक्ता ने बताया कि वह 3 दिन से लगातार गैस बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। गैस बुकिंग नहीं हो रही है। गोदाम से सिलेंडर नहीं मिलने के कारण घर में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार से व्यवस्था बनाने की मांग की है। गैस एजेंसी संचालक बलदेव सिंह का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर घर पहुंचा जा रहे हैं।

संजय शर्मा की रिपोर्ट