‘उपद्रवियों पर हो तुरंत कार्रवाई, शांति से हों त्योहार’: झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश
Jharkhand CM news: झारखंड में आने वाले प्रमुख त्योहारों, जैसे कि ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा, अशांति या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उपद्रवियों पर अपनाएं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
[caption id="attachment_132734" align="alignnone" width="1200"]मुख्यमंत्री सोरेन ने एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने चाहिए और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर प्रशासन सतर्क रहे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील क्षेत्रों पर फोकस हो
सीएम सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही साथ, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगाने और ड्रोन से निगरानी करने जैसे कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जुलूस मार्गों पर ‘सेफ जोन’ और विशेष निगरानी
मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों पर ‘सेफ जोन’ बनाए जाएं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। जुलूस के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने और मार्गों का पहले से सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने को भी प्राथमिकता दी गई है।