अन्य

Madhuri Dixit Canada Show Controversy: माधुरी दीक्षित के कनाडा शो पर बवाल! फैंस ने जताई नराजगी...

Madhuri Dixit Canada Show Controversy: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने कनाडा और यूएसए टूर को लेकर चर्चा में हैं। 2 नवंबर को कनाडा में हुए उनके शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जब फैंस ने 3 घंटे इंतजार के बाद नाराजगी जताई। Read More: Govinda Apology Controversy: पॉडकास्ट में सुनीता के बयान से मचा बवाल, पत्नी की गलती पर गोविंदा ने मांगी माफी! शो का तय समय शाम 7:30 बजे था, लेकिन माधुरी करीब रात 10 बजे स्टेज पर पहुंचीं

आयोजकों ने माना प्रबंधन में गड़बड़ी...

शो के ऑर्गेनाइजर अतीक शेख ने बयान जारी कर कहा कि यह पूरी देरी मैनेजमेंट की गलती से हुई। उन्होंने बताया — “यह एक मैनेजमेंट की गलती थी, शायद इसी वजह से कुछ फैंस को गलतफहमी हो गई। हम किसी छोटे बैंक्वेट हॉल में कॉन्सर्ट नहीं कर सकते। पहले से साफ लिखा हुआ था कि यह एक फैन मीट है। माधुरी जी पहले भी हमारे साथ काम कर चुकी हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने अपने हिट गानों पर परफॉर्म भी जी। हमारा मकसद था उनके फिल्मी सफर को दिखाना और फैंस से उनका इंट्रैक्शन कराना।”

माधुरी की टीम ने कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दी सफाई....

विवाद बढ़ने के बाद माधुरी की टीम ने उनका कॉन्ट्रैक्ट कॉपी पब्लिक की, जिसमें साफ लिखा है कि एक्ट्रेस को सिर्फ 60 मिनट स्टेज पर रहना था, जिसमें फैंस से सवाल-जवाब और इंटरैक्शन शामिल था।

टीम के मुताबिक —

“कुछ लोगों को गलत जानकारी दी गई कि यह एक कॉन्सर्ट है, जबकि हमारे आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा था कि यह सिर्फ मीट एंड ग्रीट है। इसी फॉर्मेट में हमने पिछले साल अमेरिका में इवेंट किया था और वहां इसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।”

उन्होंने आगे बताया कि-

“माधुरी दीक्षित का कॉल टाइम 9:30 बजे रात का था और वे समय पर पहुंचीं। उनका स्टेज पर आने का समय 9:45 से 10:00 बजे के बीच तय था, जहां होस्ट शालिन भनोट को उन्हें इंट्रोड्यूस करना था। इससे पहले 7:30 से 9:00 बजे तक इंडियन आइडल के कलाकार शिवांगी शर्मा और तनमय चतुर्वेदी ने परफॉर्म किया। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ। माधुरी जी की ओर से कोई देरी या लापरवाही नहीं हुई।" टेक्निकल इश्यू और गलतफहमी ने बढ़ाया विवाद...

श्रेय गुप्ता ने आगे कहा कि -

"वेन्यू पर कुछ टेक्निकल दिक्कतें थीं। वहां टेलीप्रॉम्पटर नहीं चल रहा था और माधुरी की जर्नी वीडियो गलत प्ले हो गई थी। हालांकि होस्ट शालीन भानोट ने शो अच्छी तरह संभाला। वहां कोई प्रोडक्शन टीम या बैकस्टेज मैनेजमेंट नहीं था। माधुरी दीक्षित नेने हमेशा से अपनी पंक्चुएलिटी और प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती हैं, और यह अफसोसजनक है कि कुछ लोगों ने गलती से दोष उन पर डालने की कोशिश की। असल में भ्रम केवल गलत स्थानीय जानकारी के कारण हुआ।”

शो फॉर्मेट को लेकर हुआ भ्रम!

आयोजकों ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि शो का फॉर्मेट पहले ही माधुरी दीक्षित की टीम को बताया गया था। इसके तहत रात 8:30 बजे Q&A सेशन और उसके बाद 60 मिनट की परफॉर्मेंस तय थी।

गलत कॉल टाइम बना देरी की वजह...

प्रोडक्शन टीम के तैयार रहने और बार-बार जानकारी देने के बावजूद, माधुरी की टीम ने आयोजकों को गलत कॉल टाइम बताया। इस वजह से एक्ट्रेस करीब 10 बजे वेन्यू पहुंचीं। आयोजकों ने कहा — “यह देरी हमारी कंपनी के कंट्रोल से बाहर थी। हमने अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी कीं।”

कंपनी ने कहा कि-

उन्होंने शो से जुड़ी अपनी सभी कॉन्ट्रैक्ट और लॉजिस्टिक जिम्मेदारियां पूरी कीं — चाहे वह स्टेज, लाइटिंग, साउंड या ऑडियंस मैनेजमेंट हो। साथ ही आयोजकों ने बताया कि उनके पास ऐसे वीडियो सबूत हैं जिनमें माधुरी दीक्षित का लाइव परफॉर्मेंस साफ दिखाई दे रहा है।

बैकस्टेज पर भी हुआ कन्फ्यूजन....

बयान में यह भी कहा गया कि कुछ बैकस्टेज मौजूद लोग, जैसे श्रेय गुप्ता, कलाकार के समय को मैनेज करने की बजाय अपने पर्सनल वीडियो रिकॉर्ड करने में व्यस्त थे। इससे माहौल में और भ्रम बढ़ गया। कंपनी ने आखिर में सभी दर्शकों का सपोर्ट और समझदारी के लिए धन्यवाद भी किया।

क्या है कनाडा टूर विवाद की वजह?

शो टाइमिंग को लेकर दर्शक नाराज दरअसल, माधुरी दीक्षित ने 2 नवंबर को कनाडा में परफॉर्म किया था। कुछ लोगों का दावा था कि माधुरी अपने ही शो में तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस की नाराज़गी देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और शिकायतें....

एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा — “कितनी बेहूदी रात थी ये! और इन लोगों को इसके लिए पैसे मिलते हैं?” वहीं एक महिला दर्शक ने कहा — “शो 7:30 बजे लिखा था, लेकिन वो 10 बजे शुरू हुआ। दर्शकों के समय की कोई कद्र नहीं की गई।”

Actress का यूएस टूर जारी

माधुरी दीक्षित फिलहाल अपने कनाडा और यूएसए टूर पर हैं। उनका अगला शो 6 नवंबर को न्यू जर्सी, फिर 7 नवंबर बॉस्टन, 8 नवंबर शिकागो, 9 नवंबर ह्यूस्टन, और आखिरी शो 15 नवंबर को न्यूयॉर्क में होगा।

माधुरी ने सोशल मीडिया पर लिखा —

“मैं अपने फैंस से मिलने और डांस, म्यूजिक व यादों के संगम से भरे इस सेलिब्रेशन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”