अन्य

PAK vs Salman Khan: बलूचिस्तान बयान पर पाकिस्तान तिलमिलाया, सलमान को बताया आतंकी!

PAK vs Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम पाकिस्तान के कथित सरकारी लेटर में आतंकी सूची में शामिल बताया जा रहा है। यह लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने सलमान का नाम एंटी- टेररिज्म एक्ट 1997 की चौथी सूची में डाल दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर सवाल भी उठ रहे हैं और कई रिपोर्ट्स इसे फेक बता रही हैं। Read More: Bigg Boss 19 Wild Card Entry: अभिषेक की बढ़ी टेंशन, एक्स-वाइफ की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री!

कैसे शुरु हुआ विवाद...

खबरों के मुताबिक सलमान खान ने 17 अक्टूबर को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित 'जॉय फोरम 2025' में हिस्सा लिया था। इस दौरान बॉलीवुड पर चर्चा करते हुए सलमान खान ने कहा कि- “यहां बलूचिस्तान से लोग हैं, अफगानिस्तान से लोग हैं, पाकिस्तान से लोग हैं... हर कोई यहां काम कर रहा है।” सलमान के इस बयान को पाकिस्तान में गलत तरीके से पेश किया गया और दावा किया गया कि उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया। इसके बाद पाकिस्तान के कुछ मीडिया संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान को निशाने पर ले लिया।

पाकिस्तान ने सलमान को किया आतंकी घोषित ?

सोशल मीडिया पर वायरल लेटर में दावा किया गया कि पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान का नाम "आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997" के तहत संदिग्धों की सूची में शामिल कर लिया है। यदि यह सही होता, तो इसका मतलब होता कि पाकिस्तान सरकार सलमान की गतिविधियों पर नजर रख सकती है और देश में उनकी आवाजाही पर रोक लगा सकती है।

लेकिन इस लेटर पर कई गंभीर सवाल उठे:

लेटर की तारीख 16 अक्टूबर 2025 है, जबकि सलमान का बयान 17 अक्टूबर को आया था। इसी लेटर नंबर से एक और दस्तावेज भी जारी हुआ था। पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इन्हीं कारणों से इसे फेक डॉक्यूमेंट बताया जा रहा है।

पाक मीडिया हुआ हमलावर...

पाकिस्तान के कुछ पत्रकार और सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान की आलोचना शुरू कर दी। वहीं, भारत और दुनिया भर से कई लोग सलमान के समर्थन में उतर आए। इस बयान के बाद पाकिस्तान की सोशल मीडिया कम्युनिटी काफी भड़की नजर आई।

बलूच नेताओं ने सलमान के बयान की की तारीफ...

इस विवाद के बीच बलूचिस्तान के नेताओं ने सलमान खान के बयान का समर्थन किया है।

बलूच नेता मीर यार बलोच ने कहा:-

“सलमान खान ने बलूचिस्तान को अलग पहचान देकर 6 करोड़ बलूच लोगों का दिल जीत लिया है। यह हमारी आवाज़ को दुनिया तक पहुंचाने जैसा है।”