अन्य
देशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट, CM भजनलाल ने की तारीफ
Rajasthan CM on Budget: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट बताया। CM भजनलाल ने वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ मुख्यमंत्री निवास पर पूरे बजट को सुना। बजट पेश होने के बाद सीएम भजनलाल ने बयान जारी करते हुए PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
‘राजस्थान के विकास को गति मिलेगी’
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिला, किसान, गरीब, वंचित और आम आदमी को समर्पित है। साथ ही तेज आर्थिक विकास और 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को मजबूती प्रदान करता है। CM ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। यह बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश को भी विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ा गया, जिससे राजस्थान के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। 7% की विकास दर के साथ देश 'पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और मेगा टेक्सटाइल… pic.twitter.com/5bSxfFxoFQ
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 1, 2026