महाकाल की श्रावण सवारियां तय

महाकाल की श्रावण सवारियों की तारीखें तय: 3 अगस्त से होगा शुभारंभ, 7 सितंबर को निकलेगी राजसी शाही सवारी

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण और भाद्रपद मास के दौरान निकलने वाली महाकाल की पारंपरिक सवारियों की तारीखें तय की गई हैं।

By : नरेंद्र सिंह
महाकाल की श्रावण सवारियों की तारीखें तय: 3 अगस्त से होगा शुभारंभ, 7 सितंबर को निकलेगी राजसी शाही सवारी

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण और भाद्रपद मास के दौरान निकलने वाली भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारियों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष पहली श्रावण सवारी 3 अगस्त को निकलेगी, जबकि अंतिम राजसी (शाही) सवारी 7 सितंबर को निकाली जाएगी। श्रावण मास में चार और भादौ मास में दो सवारियां आयोजित होंगी। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और दर्शन व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जानिए कब निकलेगी कौन-सी सवारी

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार पहली सवारी 3 अगस्त, दूसरी 10 अगस्त, तीसरी 17 अगस्त, चौथी 24 अगस्त, पांचवीं 31 अगस्त और अंतिम राजसी (शाही) सवारी 7 सितंबर को निकलेगी। हर सवारी से पहले मंदिर के सभा मंडप में भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा।

इन मार्गों से गुजरेगी महाकाल की पालकी

पूजन के बाद भगवान महाकाल की पालकी पारंपरिक मार्ग से महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। इसके बाद रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और गुदरी बाजार से होकर वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। वहीं, 7 सितंबर को निकलने वाली शाही सवारी में टंकी चौराहे से आगे मिर्जा नईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा, कंठाल, सती गेट और सराफा मार्ग को भी शामिल किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा विशेष फोकस

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सवारी मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, कांवड़ यात्रियों की सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन का कहना है कि इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी और महाभोग की तैयारियां पूरी हुईं। 1.25 लाख लड्डुओं का महाभोग तैयार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास, आस्था, शिक्षा, और बाढ़ प्रबंधन के मुद्दों पर भागलपुर की यात्राएँ की, जिससे उनके समर्पण और नजरिये का पता चलता है।

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए 4 किमी की लंबी कतार। काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकालेश्वर में भी भक्तों की भारी भीड़।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026