सावन में महादेव की पूजा

ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

सावन के दौरान महादेव की सरल पूजा से जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है। बेलपत्र, चावल, और शहद से की गई अभिषेक विधि अत्यंत लाभदायक।

By : सोनिया रायकवार
ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

महादेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सावन का समय सबसे शुभ होता है। इस दौरान की गई छोटी सी पूजा भी मनुष्य के जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती है। यदि लंबे समय से आर्थिक तंगी, मानसिक अशांति या कार्यों में आ रही समस्याओं से परेशान हैं। तो किसी भी दिन किया जाने वाला यह खास अभिषेक आपकी सोई हुई किस्मत को चमका सकता है।

इस अभिषेक की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी कठिन कर्मकांड या भारी पूजा सामग्री की जरूरत नहीं होती। बहुत साधारण और सहज रूप से उपलब्ध सामान से किया गया यह अभिषेक महादेव की असीम अनुकंपा प्राप्त करवाता है।

अभिषेक के लिए सामग्री, पूजा विधि

एक बेलपत्र जो कहीं से भी कटा-फटा या खंडित न हो।
चने की दाल के 5 दाने।
चावल 5 साबुत दाने।
शुद्ध शहद अभिषेक एवं अर्पण के लिए।
सुबह जल्दी उठकर नहा ले और साफ कपड़े पहन कर उसके बाद अपने घर के मंदिर या पास के शंकर मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ जाएं।अब सबसे पहले अपने हाथ की हथेली में 5 दाने चने की दाल और 5 दाने चावल के रखें। इसके ऊपर एक सुंदर और साफ बेल पत्र रखें।

अब इन सभी चीजों को एक साथ पूरी श्रद्धा भाव से शिवलिंग के ऊपर चढ़ा दें। इसके बाद बेलपत्र के ऊपर थोड़ा सा शुद्ध शहद ढारते हुए शिवलिंग का अभिषेक करें।

अभिषेक करते समय मन ही मन भगवान शंकर का स्मरण करें और अपनी मनोकामना पूरी करने की शंकर जी से प्रार्थना करें।
किसी भी दिन किए जाने वाले इस विशेष अभिषेक का अपना एक अलग ही आध्यात्मिक महत्व है।जिसमें बेलपत्र को त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का प्रतीक माना जाता है। इसे चढ़ाने से महादेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

चावल सुख-समृद्धि और पूर्णता का प्रतीक है। जिससे जीवन की दरिद्रता दूर होती है। चने की दाल गुरु ग्रह से संबंधित मानी जाती है और जीवन में स्थायित्व व उन्नति लाती है। शहद की मिठास जीवन के कलेशों को समाप्त कर पारिवारिक मधुरता और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है।

अभिषेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

चावल का कोई भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।
बेलपत्र साफ-सुथरा हो और उसमें छेद न हों।
पूरी पूजा के दौरान मन को शांत रखें और भगवान शंकर में पूर्ण विश्वास बनाए रखें।
इस सरल और अचूक उपाय को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि का आगमन कर सकते हैं।
पूजा के दौरान जल्दबाजी करने के बजाय श्रद्धा और शांत मन से भगवान शंकर का स्मरण करें।

संबंधित सामग्री

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सावन के महीने में शाकाहार के पीछे विज्ञान और आयुर्वेद दोनों का हाथ है, जिसमें पाचन तंत्र की धीमी गति और बीमारियों से बचाव के लिए सात्विक भोजन की सलाह दी जाती है।

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत के दौरान साबूदाना हलवा बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स जो हलवे को खिला-खिला बनाती हैं।

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन के अंतिम सोमवार पर व्रती जनों के लिए साबूदाना हलवा बनाने की विशेष रेसिपी और टिप्स। इसे बनाने के लिए सही तरीके से साबूदाना भिगोना और पकाना महत्वपूर्ण है।

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए 4 किमी की लंबी कतार। काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकालेश्वर में भी भक्तों की भारी भीड़।

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल के पेड़ की पूजा से जुड़े साधारण उपचार जैसे छाछ चढ़ाना आपके जीवन में समृद्धि और सुख ला सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026