Goddess Lakshmi Favourite Items: मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये वस्तुएं, शुक्रवार को करें अर्पित...

goddess-lakshmi-favourite-items-offer-in-friday

Goddess Lakshmi Favourite Items: मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये वस्तुएं, शुक्रवार को करें अर्पित...

goddess lakshmi favourite items मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये वस्तुएं शुक्रवार को करें अर्पित

Goddess Lakshmi Favourite Items: हिन्दू धर्म में सभी देवी – देवताओं का एक विशेष दिन और विशेष प्रसाद चढ़ाया जाता है, ऐसे में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं। तो शुक्रवार के दिन उनकी प्रिय वस्तुएं उन्हें अर्पित करें। आइए जाने मां लक्ष्मी को क्या है प्रिय...

Goddess Lakshmi Favourite Items: वैभव-समृद्धि की देवी हैं मां लक्ष्मी

सनातम धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना गया है। कहा जाता है, जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। वहां दरिद्रता, क्लेश और दुर्भाग्य का वास कभी नहीं होता।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को कुछ वस्तुएं बेहद प्रिय है, जिनका उपयोग अगर आप सच्चे मन से उनकी पूजा में करते समय करते हैं, तो मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न हो जाती हैं, और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है, आपके घर में धन, सुख और सौभाग्य की वर्षा होती है।

Goddess Lakshmi Favourite Items: मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये वस्तुएं

कमल का फूल – मां लक्ष्मी का प्रतीक कमल का फूल मां लक्ष्मी से जुड़ा सबसे प्रमुख प्रतीक है। देवी लक्ष्मी को अक्सर कमल पर विराजमान दिखाया जाता है, इसलिए पूजा में कमल का फूल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, कमल अर्पित करने से जीवन में शुद्धता, समृद्धि और शांति आती है। दीपावली, शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।

Goddess Lakshmi Favourite Items 1 शंख – समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत..

शंख को समुद्र मंथन से प्राप्त आठ अनमोल रत्नों में से एक माना गया है। यह भी मां लक्ष्मी का प्रिय वस्तु है। मान्यता है कि घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने और उसका नियमित पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं। मां लक्ष्मी की आरती करते समय शंख बजाना शुभ माना गया है।

सफेद चंदन – शीतलता और शुद्धता का प्रतीक…

सफेद चंदन को लक्ष्मी मां के पूजन में बेहद शुभ माना गया है। यह शरीर और मन को शीतलता प्रदान करता है, साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की मूर्ति पर सफेद चंदन से तिलक करें। मान्यता है कि, सफेद चंदन से मां लक्ष्मी का तिलक करने से घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है। Also Read-Jaya Ekadashi 2026 Date: कब है जया एकादशी? जानिए पूजन विधि…
पीली कौड़ी – धन को आकर्षित करने वाली वस्तु
पीली कौड़ी समुद्र की गहराइयों से प्राप्त होती है और इसे धन की प्रतीक वस्तु माना गया है। पूजा में मां लक्ष्मी को 7 पीली कौड़ियां अर्पित करें और उन्हें तिजोरी या पूजन स्थान में रखें। मान्यता  है कि, मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करने से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक संकट समाप्त होते हैं। Also Read-Jaya Ekadashi 2026 Date: किस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी? जानिए इसका महत्व…
घी का दीपक – उजास और सौभाग्य का संकेत
घी का दीपक जलाना सिर्फ एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति को जगाने का माध्यम है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को घी का दीपक अति प्रिय है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है। रोज शाम तुलसी और पूजन स्थान पर घी का दीपक जलाएं, विशेषकर शुक्रवार को जरुर जलाएं।
तुलसी के पत्ते – मां लक्ष्मी को समर्पण का प्रतीक
भले ही तुलसी को भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है, लेकिन मां लक्ष्मी भी तुलसी को बेहद प्रिय मानती हैं क्योंकि यह उनका ही स्वरूप मानी जाती हैं। मान्यता है कि, तुलसी माता को पूजने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में शुद्धता व ऐश्वर्य बना रहता है। शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।   Read More: Jaya Ekadashi 2026 Date: किस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी? जानिए इसका महत्व…

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!