Prem Mandir CG: छत्तीसगढ़ के इस शहर में वैलेंटाइन डे के दिन बना था प्रेम मंदिर!

prem-mandir-cg-was-built-on-valentines-day

Prem Mandir CG: छत्तीसगढ़ के इस शहर में वैलेंटाइन डे के दिन बना था प्रेम मंदिर!

prem mandir cg छत्तीसगढ़ के इस शहर में वैलेंटाइन डे के दिन बना था प्रेम मंदिर

Khatushyam Temple CG: भारत देश में वैसे तो खाटूश्याम के कई मंदिर हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान में है, जो पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। लेकिन अगर आप छत्तीसगढ़ से हैं, तो आप वहां भी खाटूश्याम के दर्शन कर सकते हैं। आपको राजस्थान जाने की जरुरत नहीं है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के पास वैलेंटाइन डे के दिन प्रेम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, यह मंदिर श्री श्याम प्रेम मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां श्री श्याम बाबा खाटूश्याम विराजमान हैं।

कब बना मंदिर?

श्री श्याम प्रेम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रेम दिवस कहे जाने वाले दिन वैलेनटाइन डे 14 फरवरी 2022 को किया गया था। इस मंदिर में खाटूश्याम बाबा विराजमान हैं और यह मंदिर वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। इसलिए इस मंदिर का नाम श्री श्याम प्रेम मंदिर रखा गया। बता दें कि, इस मंदिर में श्री श्याम बाबा खाटूश्याम के अलावा तिरुपति बालाजी, सालासर बालाजी, जीण माता, शिव पार्वती, श्री राम दरबार, राधा कृष्णा, और दुर्गा माता रानी की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं।

इस समय खुलते हैं मंदिर के पट

जांजगीर चांपा में स्थित श्री श्याम बाबा प्रेम मंदिर के पट सुबह 05 बजे खुलते है। और फिर रात 09 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। यहां की खास बात यह है कि भगवान की 5 बार आरती की जाती है। सुबह 05 बजे मंगला आरती, फिर 07 बजे बाबा की श्रृंगार आरती की जाती है। दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाती है। शाम 7:30 बजे संध्या आरती, रात्रि 9:30 शयन आरती की जाती है।

छत्तीसगढ़ में कहां है ये मंदिर?

यह मंदिर जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय के खोखसा रेलवे ओवरब्रिज के पास बना हुआ है। यह मंदिर वृंदावन धाम के प्रेम मंदिर की तरह बनाया गया है। और इस मंदिर को श्री श्याम प्रेम मंदिर नाम दिया गया। इस मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा विराजमान हैं, जो कि पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!