मेरी मौत की जिम्मेवार मेरी पत्नी

'सॉरी माय फैमिली...' मुजफ्फरपुर में शादी के 6 महीने बाद युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में खुला मौत का राज

मुजफ्फरपुर में शादी के 6 महीने बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान। सुसाइड नोट में पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को ठहराया जिम्मेदार। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

By Anshuman Parashar
'सॉरी माय फैमिली...' मुजफ्फरपुर में शादी के 6 महीने बाद युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में खुला मौत का राज

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क(चंद्र प्रकाश, मुजफ्फरपुर) मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 26 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर कपरपुरा स्टेशन के पास की है, जहां रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव निवासी अभय कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

'सॉरी माय फैमिली': सुसाइड नोट में बयां किया अपना दर्द

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को जिम्मेदार ठहराया है। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मानसिक पीड़ा को बयां करते हुए लिखा: "मेरे मरने का कारण मेरी पत्नी है। वह अपने गांव के एक लड़के से प्रेम करती है। उसके फोन में उसकी तस्वीरें थीं। यह सब मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। अंदर ही अंदर घुटन हो रही थी। यही मेरी मौत का कारण बना। सॉरी माय फैमिली."

महज 6 महीने पहले हुई थी शादी, जयपुर में करता था काम

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभय की शादी पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को अपने साथ जयपुर ले गया था, जहां वह काम करता था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंधों की जानकारी मिली, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते में तनाव रहने लगा और अभय लगातार भारी मानसिक डिप्रेशन में जीने लगा था।

मोबाइल पर मिल रहे थे धमकी भरे संदेश, ससुराल में भी हुआ था विवाद

मृतक के भाई और भाभी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी के मायके जाने के बाद अभय के मोबाइल पर कुछ तस्वीरें, वीडियो और धमकी भरे मैसेज आने लगे थे, जिससे वह बेहद परेशान था। परिजनों के अनुसार, जयपुर से लौटने के बाद अभय सीधे अपने ससुराल गया था, जहां इस बात को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। ससुराल से लौटने के बाद से ही वह अत्यधिक तनाव में था।

जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार

मामले की जानकारी देते हुए कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिजनों द्वारा लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से आवेदन मिलने और उपलब्ध साक्ष्यों (सुसाइड नोट व मोबाइल संदेशों) के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।