आंदोलन 

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, अब पटना में हुंकार भरेगी CJP

नीट पेपर लीक और परिणाम में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।

By Rani Thakur
अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, अब पटना में हुंकार भरेगी CJP

अब पटना में हुंकार भरेगी CJP

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नीट पेपर लीक और परिणाम में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे सामाजिक और छात्र कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने ऐलान किया है कि जंतर-मंतर के बाद अब अगला बड़ा आंदोलन बिहार की राजधानी पटना में आयोजित किया जाएगा।

जंतर-मंतर में आंदोलन को दौरान ये निर्णय तब सामने आया जब प्रदर्शन के दौरान बिहार की एक छात्रा ने अभिजीत दिपके से रोते-बिलखते भावुक अपील की। छात्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए कहा- 'भैया, मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि बिहार से सम्राट चौधरी को भी हटवा दीजिए। उस अनपढ़ और गंवार नेतृत्व ने हमारे बिहार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। हमने कभी उन्हें चुनाव में अपना प्रतिनिधि नहीं चुना था।'

छात्रा की इस तीखी प्रतिक्रिया और आक्रोश पर सहमति जताते हुए अभिजीत दिपके ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से बिहार की बदहाल व्यवस्था और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं। दिपके ने घोषणा करते हुए कहा वो पहले से ही कह रहे हैं कि दिल्ली का यह आंदोलन समाप्त होने के तुरंत बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' का पहला बड़ा कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन बिहार के पटना में आयोजित होगा।

बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज

जंतर-मंतर पर छात्रों के इस भारी आक्रोश और पटना में आंदोलन के नए केंद्र बनने की घोषणा से बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। छात्र-छात्राओं के इस आंदोलन को अब बिहार सरकार और सम्राट चौधरी के खिलाफ एक सीधे राजनीतिक और सामाजिक मोर्चे के रूप में देखा जा रहा है।

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्च के विरोध में बिहार के कई जिलों में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। विभिन्न जिलों में प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।