दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस

बिहार से इस शहर के बीच चलेगी अमृत भारत ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगी सेवा और टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे 27 जून से दानापुर और पुणे के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

By Rani Thakur
बिहार से इस शहर के बीच चलेगी अमृत भारत ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगी सेवा और टाइम टेबल

बिहार से इस शहर के बीच दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार से महाराष्ट्र के पुणे जाने वाले रेल यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से एक बहुत ही शानदार और बड़ी सुविधा सामने आई है। यात्रियों की भारी भीड़ और सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और पुणे के बीच एक नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 

27 जून से शुरू होगी सेवा 

मिली जानकारी के अनुसार, इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का नियमित परिचालन आगामी 27 जून से शुरू होने जा रहा है। इस आधुनिक ट्रेन के शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को सीटों के लिए होने वाली मारामारी से बड़ी राहत मिलेगी और सफर काफी आरामदायक हो जाएगा।

ट्रेन का रूट और टाइम टेबल

यह नई स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को दोनों तरफ से आने-जाने का बेहतर विकल्प मिलेगा। यह गाड़ी दानापुर से खुलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल के रास्ते होते हुए पुणे तक का सफर तय करेगी। गाड़ी संख्या 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को पुणे से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और सोमवार की रात 1 बजकर 30 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में, गाड़ी संख्या 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर दानापुर स्टेशन से खुलकर अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।

ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

इस नई अमृत भारत ट्रेन को यात्रियों के सफर को पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में कुल 18 आधुनिक कोच लगाए गए हैं। इनमें स्लीपर क्लास के 8 कोच, जनरल के 7 कोच, पैंट्रीकार का 1 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। इस ट्रेन में कम किराए में लोगों को बेहतरीन वेंटिलेशन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और बायो-टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका मिलेगा। 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

रेल यात्री ध्यान दें! सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस के समय में बदलाव, 8 घंटे देरी से रवाना होगी ट्रेन

रेल यात्री ध्यान दें! सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस के समय में बदलाव, 8 घंटे देरी से रवाना होगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है.