छात्राओं संग जीविका दीदियों की धक्का-मुक्की के बाद रणक्षेत्र बना एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, जानिए क्या है मामला

पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता और बदबूदार पानी को लेकर छात्राओं औऱ जीविका दीदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

By Rani Thakur
छात्राओं संग जीविका दीदियों की धक्का-मुक्की के बाद रणक्षेत्र बना एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, जानिए क्या है मामला

रणक्षेत्र बना एएनएम ट्रेनिंग स्कूल

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क:  बड़ी ख़बर पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा से है जहां एएनएम ट्रेनिंग स्कूल शुक्रवार को उस वक़्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता और बदबूदार पानी को लेकर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं औऱ जीविका दीदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट, धक्का-मुक्की और पथराव शुरू हो गया। इस घटना में कई ANM छात्रायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जबकि कई अन्य छात्राएं चोटिल हुई हैं। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है। स्थिति तनावपूर्ण देख पुलिस औऱ सुरक्षा गार्ड मौके पर तैनात हैं। 

पहले छात्राओं और जीविका दीदियों के बीच कहासुनी

दरअसल बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल कैंप्स स्थित ANM ट्रेनिंग आवासीय स्कूल में 72 छात्राओं नें गुरुवार से भोजन पानी की गड़बड़ी को लेकर स्ट्राइक शुरू किया है। इसी बीच शुक्रवार को एकाएक दीदी की रसोई में जीविका समूह से जुड़े कर्मी औऱ सैकड़ों महिलाएं कैंप्स में पहुंच गईं और दोनों ओऱ से कहासूनी शुरू हो गई। फ़िर ईंट पत्थर बाज़ी तक़ मामला पहुंच गया। लिहाज़ा अस्पताल परिसर में अफरा तफ़री मच गईं हालांकि सूचना पर प्रिंसिपल औऱ प्रबंधक पहुँचे। दोनों नें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया अब जख़्मी पीड़ित ANM ट्रेनी दीदी की रसोई को हटाने पर अड़ गईं हैं जबकि दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रहीं है। 

घटिया भोजन और दूषित पानी को लेकर प्रर्दशन 

जानकारी के मुताबिक, छात्राएं पिछले दो दिनों से हॉस्टल में घटिया भोजन और दूषित पेयजल की शिकायत को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। शुक्रवार को भी छात्राएं हॉस्टल गेट के सामने तख्तियां व प्लेट ग्लास पानी की खाली बोतल लेकर जीविका दीदी के खिलाफ नारेबाजी करनें लगीं। थाली-बर्तन बजाकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियां स्कूल परिसर पहुंच गईं, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से चप्पल, पानी की बोतलें और ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्राएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। 

पुलिस ने किया स्थिति नियंत्रित 

स्थिति बिगड़ते देख ट्रेनिंग स्कूल के प्राचार्य श्रीश वर्मा ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। जिला जीविका कार्यालय के अधिकारियों ने भी हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि छात्राएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन बाहरी जीविका दीदियों ने हमला कर दिया। वहीं प्रबंधक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोहेल राज ने कहा है कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है लिहाजा मामले की जाँच शुरू कर दी गई है जबकि आरोपों को उन्होंने निराधार करार दिया है औऱ भोजन पानी की सप्लाई संतोषजनक है। दूसरी ओर जीविका दीदियों समेत प्रबंधक ने प्राचार्य पर छात्राओं को भड़काने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है जबकि ट्रेनी ANM जीविका दीदी की रसोई को हटाने के साथ उनपर कार्रवाई पर अड़ी हुईं हैं। ऐसे में देखने वाली बात होंगी की ज़िला प्रशासन इस मामले का कब तक संज्ञान लेता है औऱ कब तक समस्या का निदान किया जाता है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।