कैबिनेट बैठक

बिहार कैबिनेट में 25 प्रस्ताव पास, राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसके तहत पंचायत चुनाव 2026 नए परिसीमन पर कराया जाएगा। <br/>

By Rani Thakur
बिहार कैबिनेट में 25 प्रस्ताव पास, राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडों पर लगी मुहर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसके तहत पंचायत चुनाव 2026 नए परिसीमन पर कराया जाएगा। यह 2011 के जनगणना के आधार पर होगा। वार्ड से लेकर पंचायत तक के नए परिसीमन फाइनल करने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के नए नाम को मंजूरी

कैबिनेट ने भागलपुर में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम 'अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा' रखने की मंजूरी दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने राजगीर, रोहतास और कैमूर क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिहार सरकार के बीच समझौता को मंजूरी दे दी है।

गाड़ियों के टैक्स में वृद्धि

इसके अलावा व्हीकल टैक्स में इजाफा किया गया है। टू व्हीलर और तीन पहिया गाड़ियों के लिए टैक्स में वृद्धि की गई है। टू व्हीलर पर 1 फीसदी का जबकि एक मुश्त टैक्स चुकाने वाले को मौजूदा टैक्स मत 1000 रूपए अधिक देना होगा। व्यापार दर में 4 फीसदी की वृद्धि की गई है।

पिछली बैठक में 22 एजेंडों को मिली थी मंजूरी

पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। इनमें परिवहन, शहरी विकास, कृषि, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल थे। कैबिनेट ने बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए चार हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी थी। इसके तहत पटना-गया, पटना-मुजफ्फरपुर, पटना-बेगूसराय और पटना-आरा के बीच रैपिड रेल चलाई जाएगी। इस परियोजना के लागू होने से शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग दो-तिहाई तक कम होने का अनुमान है।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।