Bihar Crime: बिहार में फिर फायरिंग , लूटपाट का विरोध करने पर युवक को दाग दी गोली

सारण के मांझी थाना इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारी गई। बुरी तरह जख्मी युवक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। <br/><br/><br/>

By Rani Thakur
Bihar Crime: बिहार में फिर फायरिंग , लूटपाट का विरोध करने पर युवक को दाग दी गोली

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : सारण के मांझी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर कला गांव में गुरुवार की देर रात लूटपाट का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। घर में घुसे अपराधियों को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, माड़ीपुर कला गांव निवासी स्व विश्वनाथ सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह इन दिनों अपने घर आए हुए थे।

कोलकाता से आया था घर  

वह युवक कोलकाता में रहकर ड्राइवरी का काम करते हैं। गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे घर में हलचल होने पर उनकी नींद खुली। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ अपराधी घर से एक बक्सा लेकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। नितेश कुमार सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। अचानक हुए इस प्रतिरोध से घबराए बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए नितेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। 

पटना में इलाज जारी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और स्वजन की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राज कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।