Bihar Inter Admission 2026: दूसरी चयन सूची ने बढ़ाई छात्रों की धड़कनें, 2 जून तक पूरा करें यह जरुरी काम

बिहार बोर्ड ने इंटर (11वीं) नामांकन 2026-28 के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। चयनित छात्रों को 2 जून तक एडमिशन लेना होगा, जबकि स्लाइड-अप और विकल्प संशोधन का मौका भी इसी तारीख तक उपलब्ध है।

By sawan kumar
Bihar Inter Admission 2026: दूसरी चयन सूची ने बढ़ाई छात्रों की धड़कनें, 2 जून तक पूरा करें यह जरुरी काम

Bihar Inter Admission 2026:

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट (11वीं) कक्षा में नामांकन हेतु दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 2 जून तक अपने आवंटित प्लस टू विद्यालयों या शिक्षण संस्थानों में नामांकन सुनिश्चित करना होगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के भीतर प्रवेश नहीं लेने पर संबंधित छात्र अगली प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं। नामांकन से जुड़ी सभी जानकारी और चयन सूची ओएफएसएस (OFSS) पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन नामांकित विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर अपडेट करें। इसके लिए 3 जून तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

हाईलाईट्स -

  • इंटर एडमिशन 2026-28 के लिए दूसरी चयन सूची जारी।
  • चयनित छात्रों को 2 जून तक नामांकन कराना अनिवार्य।
  • स्लाइड-अप और विकल्प संशोधन की सुविधा भी 2 जून तक उपलब्ध।
  • राज्य में 11वीं की करीब 3.59 लाख सीटें खाली रहने की संभावना।
     

स्लाइड-अप और विकल्प संशोधन का भी मौका

समिति ने छात्रों को नामांकन के साथ-साथ ‘स्लाइड-अप’ विकल्प का लाभ लेने का अवसर भी दिया है। जिन विद्यार्थियों का चयन किसी विद्यालय में हो चुका है, वे बेहतर विकल्प मिलने की संभावना के लिए 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, दूसरी चयन सूची में स्थान नहीं पाने वाले छात्र भी निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी नए विकल्प जोड़ सकते हैं या पहले से भरे गए विकल्पों में संशोधन कर सकते हैं। किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या होने पर छात्र समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं। समिति ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि आगे की चयन सूची और नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

लाखों सीटें खाली रहने की आशंका

राज्यभर के करीब 10 हजार से अधिक प्लस टू विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 11वीं कक्षा के लिए लगभग 17.50 लाख सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस बार बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 12.35 लाख से अधिक छात्र सफल हुए हैं, जबकि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से भी करीब 1.54 लाख विद्यार्थी 10वीं उत्तीर्ण हुए हैं। अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों को जोड़ने के बाद भी अनुमान है कि लगभग 3.59 लाख सीटें रिक्त रह सकती हैं। बिहार बोर्ड का कहना है कि उसका लक्ष्य मैट्रिक उत्तीर्ण प्रत्येक छात्र को प्लस टू स्तर पर नामांकन का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी विद्यार्थी आगे की पढ़ाई से वंचित न रहे।
 

संबंधित सामग्री

बिहार में बोर्ड परीक्षा के लिए ये काम करवाना है अनिवार्य, 30 जून तक प्रक्रिया पूरी न होने पर छात्र नहीं दे पाएंगे एग्जाम

बिहार में बोर्ड परीक्षा के लिए ये काम करवाना है अनिवार्य, 30 जून तक प्रक्रिया पूरी न होने पर छात्र नहीं दे पाएंगे एग्जाम

बिहार बोर्ड ने 2027 मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए 'अपार आईडी' अनिवार्य कर दी है। 30 जून 2026 तक आईडी न बनने पर छात्र रजिस्ट्रेशन से वंचित हो सकते हैं। स्कूलों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में हुई त्रुटियां सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। सीबीएसई की करेक्शन विंडो 18 जून 2026 तक खुली रहेगी, जिसके बाद किसी भी तरह का संशोधन

कोचिंग की जंग या लोकप्रियता की लड़ाई? गुरु रहमान बोलें, सबसे बड़ा नुकसान छात्रों का

कोचिंग की जंग या लोकप्रियता की लड़ाई? गुरु रहमान बोलें, सबसे बड़ा नुकसान छात्रों का

पटना में चल रहे कोचिंग विवाद पर शिक्षक गुरु रहमान ने खान सर और रोशन आनंद के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने दोनों पर छात्रों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए खान सर की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

खान सर-रौशन आनंद विवाद पर सरकार सख्त, 3 महीने में बनेगी कोचिंग पॉलिसी; शिक्षा मंत्री की चेतावनी

खान सर-रौशन आनंद विवाद पर सरकार सख्त, 3 महीने में बनेगी कोचिंग पॉलिसी; शिक्षा मंत्री की चेतावनी

बिहार सरकार कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर सख्त हो गई है। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने तीन महीने के भीतर नई कोचिंग पॉलिसी लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।