Bihar News: छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीकेज, 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

छपरा के कोल्ड स्टोरेज के कूलिंग सिस्टम में अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी तीखी गंध और इसके संपर्क में आने पर आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, खांसी और घुटन की समस्या होने लगी।

By Rani Thakur
Bihar News:  छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीकेज, 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर के अस्पताल में अग्निकांड में 25 से अधिक मौत के बाद सारण जिले के छपरा में कोल्ड स्टोरेज की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज के आलू भंडारण केंद्र में गुरुवार की देर रात पाइप लाइन से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। गैस के प्रभाव से आसपास के 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दो को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी प्रभावित लोगों की स्थिति सामान्य है। स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बवाल काटा। प्रारंभिक जांच में कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की रिपोर्ट सामने आई है।

आंखों में जलन और सांस लेने में हुई परेशानी 

जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज के कूलिंग सिस्टम में सामान्यतः अमोनिया गैस का उपयोग किया जाता है। आशंका है कूलिग प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण गैस का रिसाव हुआ। अमोनिया गैस की तीखी गंध और इसके संपर्क में आने पर आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, खांसी और घुटन की समस्या होने लगी। दहशत के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। सदर अस्पताल से एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई। वहीं फायर ब्रिगेड और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

सामने आई लापरवाही 

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रिसाव वाले हिस्से को चिह्नित कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियमित सुरक्षा जांच की मांग की है। प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग गैस रिसाव के कारणों की जांच में जुटे हैं। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया कि लीकेज को बन्द कर दिया गया है। फायरब्रिगेड से पानी का छिड़काव कराया गया है ताकि हवा में शुद्धता आये।

प्रशासन गंभीर

एसडीओ सदर ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई है। इसके मद्देनजर प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। करीब दस-पंद्रह मिनट तक रिसाव हुआ जिसका असर हवा में बरकार है। इनके लाइसेंस की जांच की जा रही है। कृषि विभाग कोल्ड स्टोरेज के संचालन की मॉनिटरिंग करता है। उन्हें पत्र लिखा जाएगा कि कोल्ड स्टोरेज के संसाधनों की जांच कर रिपोर्ट करें। प्रशासन गंभीरता से मामले को देख रही है। स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोरेज को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। कोल्ड स्टोरेज की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।