Bihar News: सीएम सम्राट की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर मुहर लग सकती है।

By Rani Thakur
Bihar News: सीएम सम्राट की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर मुहर लग सकती है। बैठक की अध्यक्षता सीएम सम्राट चौधरी करेंगे। दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव समेत कैबिनेट के सभी मंत्रीगण इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद शाम 6:30 बजे आईपीआरडी हॉल में कैबिनेट की आधिकारिक ब्रीफिंग की जाएगी।

कई अहम एजेंडों पर फैसले की संभावना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज की कैबिनेट बैठक में विकास योजनाओं, कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों और नई नीतियों पर चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार कुछ बड़े लोकहित फैसलों की घोषणा भी कर सकती है।

पिछली बैठक में 19 एजेंडों को मिली थी मंजूरी

बता दें कि इससे पहले 13 मई को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी थी। उस बैठक में बिहार के करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी गई थी। साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया था। वित्त विभाग ने DA को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया था। यह फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसके अलावा बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर 5 जिलों में रूरल SP की पोस्ट को मंजूरी दी गई थी। पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी और सीवान में ग्रामीण SP तैनात होंगे।

महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा लाभ

पिछली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया था। सरकार ने महिलाओं द्वारा चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एक लाख रुपए तक की सहायता राशि देने की मंजूरी दी थी।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।