Bihar News: बिहार में पहले हत्या कर व्यक्ति के चेहरे को जलाया, फिर सुनसान जगह फेंक दिया बॉडी

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर डेरा स्थित काली माता मंदिर के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। चेहरे जलने की वजह से पहचान में मुश्किल आ रहा है। <br/>

By Rani Thakur
Bihar News: बिहार में पहले हत्या कर व्यक्ति के चेहरे को जलाया, फिर सुनसान जगह फेंक दिया बॉडी

बिहार में हत्या कर व्यक्ति के चेहरे को जलाया।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अजीत कुमार / कैमूर:
बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर डेरा स्थित काली माता मंदिर के पूरब शुक्रवार की सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।  

चेहरा जलाया, पहचान मुश्किल  

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। शव का चेहरा किसी लिक्विड से जलाया गया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।  

हत्या कर फेंकने की आशंका

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। किसी अन्य जगह हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।  

कई बिंदुओं पर जांच

मोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मोहनिया और आसपास के क्षेत्रों से अगर कोई व्यक्ति कुछ दिनों से लापता है तो तुरंत मोहनिया थाना से संपर्क करें।।
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।