राहत

Bihar News : ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत से मिली अग्रिम जमानत

पटना हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र और रघुनाथपुर के विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है।  

By Rani Thakur
Bihar News : ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत से मिली अग्रिम जमानत

विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से राहत

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र और रघुनाथपुर के विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है।  पटना हाईकोर्ट के जस्टिस खातिम रजा ने याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद ओसामा को अग्रिम जमानत की याचिका स्वीकार कर ली है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ओसामा शाहाब पर किसी प्रकार का दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी। साथ ही केस डायरी की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने कोर्ट को बताया कि जिस जमीन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसको लेकर सिवान कोर्ट में हकियत वाद चल रहा है। उनका कहना था कि आवेदक ने विवादित जमीन को खरीदा है।

उनका कहना था कि सूचक ने भी जमीन खरीदने की बात कहते हैं। ऐसे में सिविल कोर्ट ही तय कर सकती हैं कि जमीन का असली मालिक कौन हैं। जबतक जमीन मालिक कौन हैं, तब तक जमीन पर निर्माण कार्य कैसे किया जा सकता है।

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए कोर्ट को बताया था कि विधायक पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। सिर्फ मोबाइल पर बात करने की बात कही गई है। उनका कहना था कि पूरे प्राथमिकी में धमकी देने तक की बात नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से दी गई दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका स्वीकार करते विधायक को बड़ी राहत दी।

बता दें कि ओसामा शहाब सिवान के रघुनाथपुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। वह पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे हैं। पिछले कुछ समय से उन पर लगातार आरोप लग रहे हैं। जमीन को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगे हैं।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।