Bihar News: आरा में स्कूल बस ने स्पेशल ब्रांच के ASI को कुचला, दर्दनाक मौत

आरा-पटना हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के एएसआई राजीव रंजन सिंह को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। <br/>

By Rani Thakur
Bihar News: आरा में स्कूल बस ने स्पेशल ब्रांच के ASI को कुचला, दर्दनाक मौत

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना हाईवे पर इंदू तपेश्वर महिला कॉलेज के निकट सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्‍कूल बस ने बाइक सवार एएसआई को रौंद दिया। हादसे में एएसआई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक राजीव रंजन सिंह (42) भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी रामलायक सिंह के पुत्र थे। वे वर्तमान में स्पेशल ब्रांच, पटना में कार्यरत थे।

घटना के बाद चालक फरार 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेजा गया है। में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन सिंह उर्फ गोल्डी सिंह के बाबा का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था। इसे लेकर वे अपने पैतृक गांव बलिगांव आए हुए थे।

ड्यूटी पर जा रहे थे पटना 

सोमवार की सुबह गांव से ड्यूटी के लिए बाइक से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास रोड स्थित इंदू तपेश्वर महिला कालेज के समीप तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार एएसआई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एएसआई सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल एएसआई को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।