Bihar News: नवादा में प्रतिबंधित कुंड से मिला छात्र का शव, सीबीआई जांच की मांग

नवादा जिले के थाली थाना के पास स्थित प्रतिबंधित अमझर कुंड में स्नान करते समय बीटेक रुड़की के छात्र धर्मराज कुमार की डूबने से मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

By Rani Thakur
Bihar News: नवादा में प्रतिबंधित कुंड से मिला छात्र का शव, सीबीआई जांच की मांग

नवादा में छात्र की मौत के बाद सड़क जाम पर प्रदर्शन

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क
अमन / नवादा :  
नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र के समीप स्थित प्रतिबंधित अमझर कुंड में स्नान करते समय बीटेक रुड़की के छात्र धर्मराज कुमार (21) की डूबने से मौत हो जाने की बात कही जा रही है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई। 

सीबीआई जांच की मांग 

शव बरामद होने के बाद मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। बताया जाता है कि धर्मराज कुमार अपने दो दोस्तों के साथ ककोलत जलप्रपात घूमने और स्नान करने आए थे। मंगलवार को जलप्रपात बंद होने के कारण तीनों युवक जंगल के रास्ते करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर प्रतिबंधित अमझर कुंड पहुंच गए। वहां संकीर्ण पथरीले मार्ग से कुंड के किनारे पहुंचकर स्नान करने लगे, इसी दौरान धर्मराज के गहरे पानी में डूबने की बात उनके दोस्त के द्वारा पुलिस को कही गई। उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दो दोस्तों से पूछताछ जारी 

सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस और वन विभाग की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने धर्मराज के दोनों दोस्तों को थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तीनों युवक अच्छे मित्र बताए जा रहे हैं। मृतक धर्मराज कुमार वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव निवासी हेमंत राज के पुत्र थे। उनके पिता सीआरपीएफ जवान हैं और वर्तमान में असम में तैनात हैं। बुधवार को शव बरामद होने के तुरंत बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान पिता ने हत्या का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सौंपने की मांग की।

प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है अमझर कुंड 

वन विभाग के फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अमझर कुंड प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है और यह जगह अत्यधिक खतरनाक है। इसके बावजूद युवक वहां स्नान करने चले गए थे। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके दोस्तों ने डूबने से मौत होने की बात कही है।

सड़क जाम कर प्रदर्शन 

बीटेक की छात्र की मौत के बाद नवादा में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक की शव को लेकर जिले के प्रजातां चौक के पास लाकर रोड को जाम कर दिया गया है। रोड जाम करके आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।