Bihar News: जमुई में शिक्षक को मारी गोली, मुखिया पुत्र पर जानलेवा हमला से इलाके में सनसनी

जमुई जिले के बरहट थाना इलाका बिशनपुर के पास शुक्रवार को अपराधियों ने मटिया पंचायत के मुखिया के बेटे सह शिक्षक गौतम दास को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।<br/>

By Rani Thakur
Bihar News: जमुई में शिक्षक को मारी गोली, मुखिया पुत्र पर जानलेवा हमला से इलाके में सनसनी

जमुई में शिक्षक को मारी गोली

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
धीरज कुमार सिंह / पटना:
जमुई जिले के बरहट थाना इलाका बिशनपुर के पास शुक्रवार को अपराधियों ने मटिया पंचायत के मुखिया के बेटे सह शिक्षक गौतम दास को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल गौतम दास लखीसराय जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

अपराधियों ने पीठ में मारी गोली

बताया जा रहा है कि गौतम दास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से बाइक से लखीसराय जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी आगे पाड़ो बिशनपुर स्थित मन्सू घटा पुल के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने चलते बाइक से शिक्षक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी, जिसमें एक गोली उनकी पीठ में जा लगी। गोली लगते ही गौतम दास सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। 

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आनन-फानन में घायल शिक्षक को इलाज के लिए जमुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बरहट थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। 

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।