अपहरण कांड का खुलासा

एक्शन में बिहार पुलिस: फिल्मी अंदाज में युवक को कराया मुक्त, कार के साथ दबोचा गया किडनैपर

मुजफ्फरपुर पुलिस ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुए युवक के अपहरण मामले का महज चार घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। <br/>

By Rani Thakur
एक्शन में बिहार पुलिस: फिल्मी अंदाज में युवक को कराया मुक्त, कार के साथ दबोचा गया किडनैपर

पकड़ा गया आरोपी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क 
चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर :
मुजफ्फरपुर पुलिस ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुए युवक के अपहरण मामले का महज चार घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से अपहरण में प्रयुक्त चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है।

चला छापेमारी अभियान

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से एक युवक के अज्ञात अपराधियों द्वारा चारपहिया वाहन से अपहरण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में घेराबंदी, सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान शुरू किया गया।

वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी के भय से अपहरणकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी कर एक आरोपी मो. रहमान (थाना- कांटी, जिला- मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया।

प्रेम प्रसंग का भी मामला 

पीड़ित आयुष कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर काजी मोहम्मदपुर थाना कांड संख्या 217/26 दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अपहृत युवक और आरोपियों के बीच पहले से आपसी विवाद था। इसके अलावा प्रेम-प्रसंग को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।