बिहार के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: छूटे हुए शिक्षकों को मिला आखिरी मौका, जाने कब से शुरू होगा ट्रेनिंग

बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर। सत्र 2025-26 में चुनाव ड्यूटी या बीमारी से छूटे शिक्षकों को मिला एक और मौका। 1 जून से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण, SCERT ने जिला अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

By Anshuman Parashar
बिहार के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: छूटे हुए शिक्षकों को मिला आखिरी मौका, जाने कब से शुरू होगा ट्रेनिंग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण और राहत भरा आदेश जारी किया है। सत्र 2025-26 के दौरान जो शिक्षक किसी भी कारण से अपना अनिवार्य प्रशिक्षण (Training) पूरा नहीं कर पाए थे, उन्हें विभाग ने एक और नया मौका दिया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।

1 जून 2026 से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, इन शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेनिंग में उन शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पिछले सत्र में पूरी तरह वंचित रह गए थे। विभाग ने साफ किया है कि इस बार लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी और सभी चिन्हित शिक्षकों को इसमें शामिल होना ही होगा।

इन कारणों से छूटी थी ट्रेनिंग, तो अब मिलेगी राहत:

विभाग ने उन परिस्थितियों को स्पष्ट किया है, जिनकी वजह से शिक्षकों की ट्रेनिंग छूट गई थी। यदि आपकी ट्रेनिंग नीचे दिए गए कारणों से छूटी थी, तो आपको इसमें शामिल किया जाएगा:

  • चुनाव ड्यूटी (Election Duty): चुनाव कार्यों में व्यस्तता के कारण छूटे शिक्षक।

  • स्वास्थ्य कारण (Medical Grounds): गंभीर बीमारी या मेडिकल लीव पर होने के कारण वंचित शिक्षक।

  • SIR कार्य (सरकारी प्रोजेक्ट्स): विभाग के किसी अन्य महत्वपूर्ण या विशेष कार्य में प्रतिनियुक्ति के कारण।

आवंटित संस्थानों में उपस्थिति अनिवार्य, DEO और SSA को मिले कड़े निर्देश

SCERT की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के अधिकारियों को कड़े निर्देश भेज दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, सभी शिक्षकों को उनके लिए तय किए गए आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

जिलों को सौंपी गई जिम्मेदारी, प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर

शिक्षा विभाग ने इस बार प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहद कड़ा और प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। शिक्षकों को समय पर प्रशिक्षण केंद्र भेजने और उनका कोर्स पूरा कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों को सौंपी गई है। विभाग का मानना है कि इस कदम से राज्य की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा।

संबंधित सामग्री

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब ट्रांसफर के लिए मिलेंगे 30 ऑप्शन, जानें डिटेल

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब ट्रांसफर के लिए मिलेंगे 30 ऑप्शन, जानें डिटेल

बिहार में नई ट्रांसफर नीति में अब शिक्षकों को मनपसंद स्कूल चुनने के लिए 30 ऑप्शन दिए जाएंगे। इन्हीं विकल्पों के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। <br/>

बिहार में अब नहीं चलेगी शिक्षकों की मनमानी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी स्कूल में अट्टेंडेंस को लेकर हुए सख्त

बिहार में अब नहीं चलेगी शिक्षकों की मनमानी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी स्कूल में अट्टेंडेंस को लेकर हुए सख्त

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पर अब AI से नजर रखी जाएगी। बिना अनुमति परिसर छोड़ने पर हाजिरी कटेगी, वहीं 20 दिनों में शिक्षकों की शिकायतों का निपटारा भी होगा।

छात्रों का ऑनलाइन डेटा अपडेट न करने पर नपे 315 स्कूल, जानें शिक्षा विभाग ने क्या लिया ऐक्शन

छात्रों का ऑनलाइन डेटा अपडेट न करने पर नपे 315 स्कूल, जानें शिक्षा विभाग ने क्या लिया ऐक्शन

औरंगाबाद में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डेटा एंट्री न करने वाले 54 हेडमास्टरों का तीन दिन का वेतन काटा गया। वहीं, लापरवाही बरतने वाले 261 अन्य प्रधानाध्यापकों से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बिहार में 9000 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग का बड़ा हंटर, 24 घंटे में ये काम नहीं किया तो रुकेगा वेतन!

बिहार में 9000 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग का बड़ा हंटर, 24 घंटे में ये काम नहीं किया तो रुकेगा वेतन!

गया जिले के 9000 से अधिक शिक्षकों को 24 घंटे में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डेटा अपडेट करने का अल्टीमेटम मिला है। लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई है।

बिहार में कोचिंग संचालकों की मनमर्जी खत्म! सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश- शिक्षा विभाग जल्द बनाएगा नया कानून

बिहार में कोचिंग संचालकों की मनमर्जी खत्म! सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश- शिक्षा विभाग जल्द बनाएगा नया कानून

पटना में वर्चस्व की लड़ाई के बाद सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला। स्कूल-कॉलेज के समय कोचिंग चलाने पर रोक। सभी संस्थानों को प्रशासन को देना होगा छात्रों का पूरा ब्यौरा।