बिहार में भीषण गर्मी का ट्रेलर शुरू, 41 डिग्री वाले टॉर्चर से परेशान हुए लोग,जानें आपके शहर का हाल

बिहार में गर्मी का टॉर्चर शुरू! रोहतास में पारा 41.8°C के पार पहुंचा। पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं। पछुआ-पुरवा हवा के कारण उमस और तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें।

By Anshuman Parashar
बिहार में भीषण गर्मी का ट्रेलर शुरू, 41 डिग्री वाले टॉर्चर से परेशान हुए लोग,जानें आपके शहर का हाल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के ज्यादातर जिलों में सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। रोहतास का डेहरी इलाका राज्य में सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 41.8°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, वैशाली में न्यूनतम तापमान 19.9°C दर्ज हुआ। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा स्थिर बना हुआ है, जिससे राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

राजधानी पटना में सन्नाटा: बढ़ते तापमान ने थामी रफ्तार

पटना में भी गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जिले के तापमान में 1.2°C की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद पारा 38.9°C तक जा पहुंचा। सुबह से ही तेज धूप के कारण दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही दफ्तरों या घरों से बाहर निकल रहे हैं। लगातार बढ़ती उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

दिन में पछिया और रात में पुरवा

इस बार गर्मी का पैटर्न थोड़ा अलग है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन के समय चलने वाली पछुआ हवा और रात को चलने वाली पुरवा हवा के कारण वातावरण में नमी (ह्यूमिडिटी) बढ़ गई है। यही वजह है कि तापमान के साथ-साथ उमस भरी गर्मी लोगों को ज्यादा बेचैन कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि दिन और रात के तापमान में 15°C तक का बड़ा अंतर देखा जा रहा है, जिससे सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है।

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई चेतावनी नहीं है। उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़ दें, तो पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। न तो बारिश की कोई संभावना है और न ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले कुछ दिन बिहारवासियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

कल बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली 

कल बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली 

बिहार के अधिकांश हिस्सों में 4 अगस्त को मानसून  पूरी तरह से मेहरबान रहने वाला है। राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

बिहार के 14 जिलों में आज भारी बारिश, दरभंगा में बाढ़ से डूबे कई गांव 

बिहार के 14 जिलों में आज भारी बारिश, दरभंगा में बाढ़ से डूबे कई गांव 

बिहार में अगले 48 घंटों तक मानसून पूरी तरह एक्टिव रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) बिहार के 14 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

कल पटना समेत बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

कल पटना समेत बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

बिहार में कल (रविवार) जमकर बारिश होगी। राज्य में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक झमाझम बारिश के आसार हैं।

Bihar Weather : बिहार के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather : बिहार के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है। <br/>