भाजपा की चुनावी तैयारी

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को मिली ये हिदायत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कस ली है। बांकीपुर को पार्टी ने 10 मंडल में बांटकर तीन बड़े नेताओं को इन मंडलों की जिम्मेवारी दी गई है। <br/>

By Rani Thakur
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को मिली ये हिदायत

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कस ली है। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में शनिवार को अहम बैठक की गई। 

कार्यकर्ताओं को निर्देश

इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया और जीवेश मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नेताओं ने चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों और बूथ स्तर पर अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बैठक में कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय होकर मतदाताओं के बीच पहुंचने का निर्देश दिया गया। 

10 मंडलों में बांटा गया बांकीपुर 

बता दें कि बांकीपुर को पार्टी ने 10 मंडल में बांटा है। तीन बड़े नेताओं को इन 10 मंडलों की जिम्मेवारी दी गई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चिरैंयाटांड, कदमकुआं और गोलघर की जिम्मेवारी मिली है। उनके साथ सहयोगी के रुप में विधायक प्रणव यादव रहेंगे। सांसद संजय जासवाल के साथ विधायक मनोज शर्मा जकनपुर मंडल, नरेंद्र भारती मंडल और विश्वविद्यालय मंडल की जिम्मेवारी मिली है। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक संजय गुप्ता को चार मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।