केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव

केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी: धर्मेंद्र प्रधान समेत 2 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, नीतीश को मिल सकता है मौका

मोदी कैबिनेट में बहुत जल्द बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। अटकलें हैं कि इस बार कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है या फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।<br/>

By Rani Thakur
केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी: धर्मेंद्र प्रधान समेत 2 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, नीतीश को मिल सकता है मौका

केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : केंद्रीय कैबिनेट में बहुत जल्द बड़ा फेरबदल होने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तारीख या नाम स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन अटकलें हैं कि इस बार सरकार से कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है या फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी शामिल है। इसके अलावा चर्चा में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। जिसके बाद से कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है। 

इनके नामों को लेकर चर्चा 

जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को बड़ा पद दिया जा सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीएमसी छोड़कर आए सुखेंदु शेखर रे भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं।

इनके कट सकते हैं नाम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है। वहीं, मंत्री हरदीप पुरी की जगह सिख या पंजाब से किसी नेता को अन्य विभाग में भी लाने की योजना है। इसके अलावा निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

यूपी चुनाव से पहले टीम का ऐलान 

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का ऐलान किया है। मिशन-2027 को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का आकार बढ़ा दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के कुल छह पदों को बढ़ाया गया है। जबकि नई टीम में 60 प्रतिशत नए चेहरों को शामिल किया गया है। 12 से अधिक मौजूदा चेहरों को जगह नहीं मिली है। सामाजिक समीकरण साधने के साथ ही आधी आबादी की भागीदारी को भी बढ़ाने पर ध्यान रखा गया है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।