सीएम सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा आज, बिहार के विकास पर होगा मंथन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर रवाना हो रहे हैं। वहां राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ केंद्रीय योजनाओं को बिहार में तेजी से लागू करने पर भी बातचीत होगी।

By Rani Thakur
सीएम सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा आज, बिहार के विकास पर होगा मंथन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत/ पटना डेस्क:  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली का उनका यह तीसरा अहम दौरा है। सूत्रों के मुताबिक इस विशेष यात्रा के दौरान वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व और बड़े नेताओं से महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। पटना से दिल्ली के लिए होने वाली इस हाई-प्रोफाइल रवानगी का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के कामकाज और संगठन के विस्तार से जुड़े कई आंतरिक और संवेदनशील मुद्दों पर भी गहन मंथन करना है। खबर यह भी है कि सीएम सम्राट चौधरी 29 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं।

तीसरा दल्ली दौरा क्यों है खास 

सम्राट चौधरी का यह दिल्ली दौरा कई मायनों में बेहद अलग माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह केवल एक सामान्य शिष्टाचार यात्रा नहीं है। सरकार बनने के शुरुआती महीनों के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय किया जा रहा है। दिल्ली के इस मंच पर राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ केंद्रीय योजनाओं को बिहार में तेजी से लागू करने पर भी बातचीत होगी।

एमएलसी चुनाव और संगठन के विस्तार पर चर्चा

इस दौरे के केंद्र में बिहार विधान परिषद की खाली हो रही सीटें हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान के साथ बैठकर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बिहार में नए राजनीतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्राट चौधरी संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।