विक्रमशिला सेतु पर कल से वाहनों की एंट्री, यहां देखें प्रशासन की नई व्यवस्था

विक्रमशिला सेतु एक महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद अब कल से वाहनों के लिए फिर से खुल जाएगा। शुरुआत में केवल हल्के और मध्यम वाहनों को एक लेन पर चलने की अनुमति होगी<br/><br/>

By Rani Thakur
विक्रमशिला सेतु पर कल से वाहनों की एंट्री, यहां देखें प्रशासन की नई व्यवस्था

विक्रमशिला सेतु पर कल से गाड़ियों की एंट्री

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : करीब एक माह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद भागलपुर और उत्तर बिहार को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु 7 जून से फिर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत, बेली ब्रिज निर्माण और तकनीकी परीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद जिला प्रशासन ने यातायात संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने इसकी जानकारी दी।

सुबह 11 बजे से शुरू होगा परिचालन

प्रशासन के अनुसार अंतिम तकनीकी परीक्षण के बाद शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से फिलहाल सेतु की केवल एक लेन को यातायात के लिए खोला जाएगा। लगभग पांच मीटर चौड़ी इस लेन से छोटे और मध्यम श्रेणी के वाहनों का परिचालन होगा।

किन वाहनों को मिलेगी अनुमति

  • अधिकतम 10 टन क्षमता तक के वाहन।
  • ट्रैकर और मैजिक वाहन।
  • छोटे यात्री वाहन।
  • पिकअप वैन और हल्के मालवाहक वाहन।

किन वाहनों पर रहेगी रोक

  • भारी ट्रक।
  • बड़े मालवाहक वाहन।
  • निर्धारित सीमा से अधिक भार वाले वाहन।

गंगा पार नाव सेवा रहेगी पूरी तरह मुफ्त

विक्रमशिला सेतु बंद रहने के दौरान गंगा पार कराने के लिए संचालित नाव सेवाओं को फिलहाल जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार यात्रियों से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा।

वन-वे ट्रैफिक सिस्टम से नियंत्रित होगी आवाजाही

सेतु पर यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत दोनों दिशाओं में एक साथ वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

यातायात व्यवस्था की प्रमुख बातें

  •     महादेवपुर घाट और बरारी घाट पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही है।
  •     लाल और हरे सिग्नल के आधार पर वाहनों की आवाजाही होगी।
  •     जाम और अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  •     लोगों को पांच से दस मिनट तक इंतजार करना पड़ सकता है।

निगरानी की व्यवस्था

  •     ड्रोन कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग।
  •     सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी।
  •     कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग।
  •     त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती।

लोगों से सहयोग की अपील

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि शुरुआती दिनों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। प्रशासन चाहता है कि लोग नियमों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। विक्रमशिला सेतु पर परिचालन शुरू होने से भागलपुर और उत्तर बिहार के बीच संपर्क फिर से सुगम होगा। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।