हाजीपुर नगर परिषद के एकाउंटेंट के घर EOU का छापा, वेतन से 208 गुणा अधिक संपत्ति का मामला

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नगर परिषद कार्यालय, हाजीपुर में तैनात लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। <br/>

By Rani Thakur

हाजीपुर नगर परिषद के एकाउंटेंट के घर EOU का छापा, वेतन से 208 गुणा अधिक संपत्ति का मामला

हाजीपुर नगर परिषद के एकाउंटेंट के घर EOU का छापा

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नगर परिषद कार्यालय, हाजीपुर में तैनात लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 10/26, दिनांक 10.06.2026 के तहत धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, यथासंशोधित 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।  

दो ठिकानों पर छापेमारी 

माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर गुरुवार को प्रातः मनीष कुमार के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई। पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम ने उनके हाजीपुर स्थित बागमली आवास और दूसरी टीम ने हाजीपुर नगर परिषद परिसर में स्थित कार्यालय आवास पर तलाशी ली।  

दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, सत्यापन के क्रम में मनीष कुमार के विरुद्ध कुल 2,02,31,500 रुपये, यानी दो करोड़ दो लाख एकतीस हजार पांच सौ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। यह राशि उनके ज्ञात आय से लगभग 208.57 प्रतिशत अधिक है। तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है। विस्तृत जानकारी तलाशी समाप्त होने के बाद दी जाएगी।
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।