सीतामढ़ी में पुलिस का बैंड बाजे के साथ एक्शन

बैंड-बाजे के साथ फरार बदमाशों को अंतिम चेतावनी, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

सीतामढ़ी में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अनोखे अंदाज में कार्रवाई करते हुए इलाके में सख्त संदेश दिया है। <br/>

By Rani Thakur
बैंड-बाजे के साथ फरार बदमाशों को अंतिम चेतावनी, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

अपराधियों के घर पर इश्तेहार चिपकाती पुलिस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अमित कुमार / सीतामढ़ी:
सीतामढ़ी में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अनोखे अंदाज में कार्रवाई करते हुए इलाके में सख्त संदेश दिया है। गुरुवार को डुमरा थाना पुलिस बैंड-बाजे और मुनादी के साथ दो फरार आरोपितों के घर पहुंची तथा न्यायालय के आदेश पर उनके दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा किया। 

आत्मसमर्पण की चेतावनी 

इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ वहां जुट गई और पूरे इलाके में कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। प्रभारी थानाध्यक्ष राज शेखर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में बछाड़पुर निवासी रितिक कुमार और आजमगढ़ निवासी निशांत को सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। 

कई आपराधिक मामलों में वांछित

दोनों आरोपित मोटरसाइकिल चोरी, लूटपाट समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। पुलिस टीम ने आरोपितों के परिजनों को न्यायालय के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।