बारीश ने बढ़ाई परेशानी 

मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुआ बाढ़ का प्रमुख मार्ग, लोगों में आक्रोश

बाढ़ शहर में मानसून की पहली बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

By Rani Thakur
मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुआ बाढ़ का प्रमुख मार्ग, लोगों में आक्रोश

मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुआ बाढ़ का प्रमुख मार्ग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विकाश कुमार / बाढ़ :
बाढ़ शहर में मानसून की पहली बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात में हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ रेलवे स्टेशन को कचहरी और बाढ़ बाजार से जोड़ने वाले शहर के अति व्यस्ततम मार्ग पर घुटने तक पानी जमा हो गया। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।

पानी से बढ़ी परेशानी 

जलजमाव के कारण स्थानीय नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जाना हो या बाजार में खरीदारी करने के लिए निकलना हो, यह मार्ग सबसे प्रमुख रास्ता है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

घरों में पहुंच रहा नाले का पानी 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जमा पानी कई स्थानों पर नालियों के माध्यम से घरों तक पहुंच रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। जलजमाव के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में बीमारियों को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में इस मार्ग पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और भविष्य में जलजमाव की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने की मांग की है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।