बांकीपुर उपचुनाव 2026

बांकीपुर उपचुनाव से पहले JDU में बढ़ी हलचल, अचानक कार्यालय पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश और फिर...

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव से पहले जेडीयू में हलचल तेज हो गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया।

By Rani Thakur
बांकीपुर उपचुनाव से पहले JDU में बढ़ी हलचल, अचानक कार्यालय पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश और फिर...

जेडीयू कार्यालय पहुंचे बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। 

जनसुनवाई को एक्टिव करने पर जोर 

नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से कहा, "जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसुनवाई के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था करवाई है, तो यहां नियमित रूप से जनसुनवाई क्यों नहीं होती?" उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम लोगों की समस्याएं सुनने की व्यवस्था को और सक्रिय करने पर जोर दिया।

जरूरी दिशा-निर्देश

इस दिन निरीक्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।