खुशखबरी

बिहार में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती  

छपरा में 20 जुलाई को एक रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 100 पदों पर सीधी भर्ती ली जाएगी।  

By Rani Thakur
बिहार में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती  

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 20 जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

100 पदों पर होगी भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की ट्रिमूला फैसिलिटी मैनेजमेंट इंडिया एलएलपी द्वारा तकनीशियन एवं सहायक (हेल्पर) के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं, बारहवीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इतना होगा वेतन 

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 14,600 रुपये से 15,100 रुपये प्रति महीने वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा आवास सुविधा के लिए 2,000 रुपये प्रति महीने की सहायता तथा निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित युवाओं की नियुक्ति राजस्थान के जैसलमेर में की जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रहेगी सुविधा 

रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक युवा घर बैठे एनसीएस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। कैंप में भी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवा रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकें।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।