इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से मिला कंकाल...

गोपालगंज में दो साल पहले लापता युवक चंदन कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से नरकंकाल बरामद किया है।

By sawan kumar
इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से  मिला कंकाल...

AI सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज -  गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो साल पहले लापता हुए युवक चंदन कुमार की हत्या की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 बताया जा रहा है कि 28 फरवरी 2024 की शाम चंदन कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और जब फोन भी बंद मिला तो मामला गंभीर हो गया।

 हाइलाइट्स - 

  • 2 साल पहले लापता युवक की हत्या का खुलासा
  • दोस्तों ने गमछे से गला दबाकर की थी हत्या
  • नाले से बरामद हुआ नरकंकाल
  • काम के विवाद में बनी थी दुश्मनी
  • पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

परिवार ने की थी तलाश, लेकिन नहीं मिला सुराग

परिजनों ने दोस्तों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। काफी खोजबीन के बावजूद चंदन का कोई पता नहीं चल पाया और मामला धीरे-धीरे ठंडा पड़ता गया। परिवार वाले चंदन की इंतजार में दो साल कर राह देखते रहे, एक उम्मीद थी कि चंदन वापस घर लौटेगा।  तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

मामूली विवाद बना मौत की वजह

आरोपियों ने बताया कि वे और चंदन कूड़ा बीनने का काम करते थे। इसी दौरान काम को लेकर विवाद हुआ, जो दुश्मनी में बदल गया और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे और मृतक चंदन कुमार कूड़ा बीनने का काम करते थे। इसी दौरान इलाके में काम करने को लेकर विवाद हो गया था, जो धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने गमछे से गला दबाकर चंदन कुमार की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया था, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नाले से नरकंकाल बरामद किया, जिसकी पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई। दो साल बाद बेटे का सच सामने आने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

नाले में फेंक दिया था शव

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नाले में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नाले से नरकंकाल बरामद किया। दो साल बाद बेटे की सच्चाई सामने आने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

नाले से नरकंकाल हुआ बरामद । 

 

 पुलिस टीम को इनाम, SHO पर कार्रवाई

एएसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले के सफल उद्भेदन में शामिल पुलिस टीम को 5-5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर तत्कालीन कुचायकोट थाना अध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दो साल बाद सामने आए इस दर्दनाक सच ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के लोगों की आंखें अब भी नम हैं और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

इसे भी पढें - मासूमियत का कत्ल ! जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

संबंधित सामग्री

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने जब्त की गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया।

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज के कटेया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा।

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BPSC ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गोपालगंज में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया।

सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की।