गुड न्यूज

बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे, अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी 

बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था लागू की गई है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी। 

By Rani Thakur
बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे, अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी 

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा /  पटना :
 अब बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे का नियम लागू कर दिया गया है। यानी हर शनिवार को स्कूल अब आधा दिन ही चलेंगे। टिफिन ब्रेक के बाद छुट्टी कर दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से 6 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई। 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना के मदन मोहन सभागार में गुरुवार प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम सम्राट ने स्कूलों में शनिवार को हाफ डे करने की व्यवस्था फिर से लागू करने की घोषणा की है। इस पर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मंत्री के बयान के कुछ देर बाद ही विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों का संशोधित समय जारी किया है। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक स्कूलों का समय सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक रहेगा। जबकि शनिवार को हाफ डे होने की वजह से स्कूलों का संचालन सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

ऑर्डर में कहा गया है कि हर शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टी मध्याह्न भोजन के बाद दोपहर 12.40 बजे कर दी जाएगी। जबकि, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी दोपहर 1 बजे होगी। स्कूलों में हाफ डे की व्यवस्था इसी शनिवार (8 अगस्त) से लागू हो जाएगी। बता दें कि बिहार में पहले शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था थी, जिसे बीच में बंद कर दिया गया था।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।