पटना कोचिंग मामला

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 10 जुलाई को आएगा फैसला

पटना सिविल कोर्ट में बुधवार को खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। इस मामले पर फैसला अब 10 जुलाई को आएगा। <br/>

By Rani Thakur
खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 10 जुलाई को आएगा फैसला

खान सर

न्यूज 11 भारत / पटना : राजधानी के मुसल्‍लहपुर हाट में 2 जून की रात कोचिंग संस्‍थानों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान उर्फ खान सर की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। पटना सिविल कोर्ट के जिला जज रूपेश कुमार देव की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा है। अदालत आदेश 10 जुलाई को सुनाएगी।

दोनों गार्डों की जमानत पर भी सुनवाई 

कोर्ट में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय के एंटिसिपेटरी बेल पर याच‍िका दाखिल की गई थी। इसके अलावा दोनों गार्डों की जमानत पर भी सुनवाई हुई। दोनों गार्ड बेउर जेल में बंद हैं। सभी मामले में 10 जुलाई को कोर्ट फैसला सुनाएगी। 

2 जून की रात हुआ था बवाल 

बता दें कि 2 जून की रात खान सर के कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाना की पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा कर्मियों पर एफआईआर की गई थी। 7 जुलाई को रौशन आनंद पक्ष की ओर से सत्यम झा ने बहस करते हुए फैजल खान की जमानत का विरोध किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि फैजल खान की ओर से क्रिमिनल हिस्ट्री छिपाई गई है। इसके बाद कोर्ट ने क्र‍िमि‍नल हिस्‍ट्री प्रस्‍तुत करते हुए 8 जुलाई की तारीख तय की थी। बुधवार सुबह 10:30 बजे से कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं, इसके बाद न्‍यायाधीश ने कहा क‍ि 10 जुलाई को कोर्ट फैसला सुनाएगी। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।