पटना में तपती गर्मी का कहर: डीएम के निर्देश के बाद स्कूलों के समय में बदलाव

पटना में झुलसाने वाली गर्मी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक की पढ़ाई दोपहर 12.30 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

By Rani Thakur
पटना में तपती गर्मी का कहर: डीएम के निर्देश के बाद स्कूलों के समय में बदलाव

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना में भीषण गर्मी व लगातार बढ़ते तापमान के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक की पढ़ाई दोपहर 12.30 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया है।   

इतने बजे तक चलेगी कक्षा

सरकारी-निजी स्कूल, प्री-स्कूल व और आंगनबाड़ी केंद्रों में 12.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश का पालन करते हुए समय में बदलाव कर बच्चों की पढ़ाई सुबह के घंटों में सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

अत्यधिक गर्म स्वास्थ्य के लिए खतरा

डीएम ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है, ऐसे में एहतियातन समय बदलने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश 21 अप्रैल 25 अप्रैल तक के लिए जारी किया गया है।

अभिभावकों से अपील 

जिला प्रशासन ने इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। डीएम ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर भेजने से बचें और पर्याप्त पानी व हल्का भोजन देना सुनिश्चित करें ताकि लू व डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।