Kal Ka Mausam 16 July

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली

मौसम विभाग केंद्र, पटना ने गुरुवार, 16 जुलाई के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, आसमानी बिजली और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।<br/>

By Rani Thakur
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान सिवान जिले का महाराजगंज 81.2 मिमी बारिश के साथ राज्य में सबसे आगे रहा। मौसम विभाग केंद्र, पटना ने गुरुवार, 16 जुलाई के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, आसमानी बिजली और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खास तौर पर दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जहां गुरुवार को भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है।

पटना और आसपास का मौसम 

पटना और इसके आसपास के जिलों की बात करें, तो यहां मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। पटना, गया, नालंदा, बक्सर और रोहतास जैसे इलाकों में भारी बारिश के आसार नहीं हैं, बल्कि यहां एक या दो स्थानों पर ही हल्की फुल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

अन्य जिलों का मौसम 

उत्तर-पश्चिम बिहार: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में एक या दो जगहों पर बारिश की उम्मीद है।

उत्तर-मध्य व उत्तर-पूर्व बिहार: मुजफ्फरपुर और दरभंगा के अलावा वैशाली, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और आसपास के कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश के आसार हैं।

दक्षिण-पूर्व बिहार: भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।