कल का मौसम 

बिहार में कल होगी झमाझम बारिश, 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में अनेक स्थानों पर गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

By Rani Thakur
बिहार में कल होगी झमाझम बारिश, 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में 25 जुलाई को कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में अनेक स्थानों पर गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 25 जुलाई को बारिश का प्रसार इस प्रकार रहेगा। रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में 30-40 किमी/घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार यानी पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।

उत्तर-मध्य बिहार मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर के एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।