बिहार का मौसम 

Bihar Weather : बिहार में इस दिन तक होगी भारी बारिश, 17 जिलों में येलो अलर्ट 

बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

By Rani Thakur
Bihar Weather : बिहार में इस दिन तक होगी भारी बारिश, 17 जिलों में येलो अलर्ट 

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 29 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब तक बिहार में 277.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि अभी तक 442.3 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। इस प्रकार राज्य में 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मानसून की ट्रफ लाइन भी बिहार के करीब से गुजर रही है। यह रेखा राजस्थान से होते हुए मध्य भारत और झारखंड के रास्ते उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। ट्रफ लाइन के बिहार के पास रहने से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

वहीं, राज्य में 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पुरवा हवा भी चल रही हैं। इन हवाओं की वजह से मौसम में नमी बनी हुई है और बीच-बीच में धूप निकलने के बावजूद तापमान ज्यादा नहीं बढ़ रहा।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पटना जिले के फुलवारीशरीफ में 53.6 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा नवादा में 52 मिमी, पटना एयरपोर्ट पर 42.7 मिमी, पकरीबरावां (नवादा) में 36.4 मिमी, पूसा (समस्तीपुर) और बोचहां (मुजफ्फरपुर) में 34.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, नालंदा, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जहानाबाद और बक्सर जैसे जिलों में सामान्य वर्षा हुई। गया, वैशाली, बेगूसराय, अरवल और शेखपुरा जैसे जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

राजधानी पटना में अगले चार 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और आकाशीय बिजली चमके तो अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़, बिजली के खंभों या खुले मैदान में खड़े होने से बचें। किसान मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही खेतों में काम करें।

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।