बिहार का मौसम 

आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली 

मौसम विभाग ने आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गया, नवादा और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

By Rani Thakur
आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली 

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मौसम विभाग ने आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गया, नवादा और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पटना, नालंदा, वैशाली में भी तेज बारिश की संभावना है।

तेज चलेंगी हवाएं

राज्य के बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की ओर से आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इधर, बगहा में बीते दो दिनों की बारिश से जंगली जानवरों को परेशानी हो रही है। बीते दिन वाल्मीकिनगर रोड-पनियहवा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। अब बगहा-खरपोखरा रेलखंड के बीच एक घायल फिशिंग कैट मिली है।

ठनका गिरने से 6 की मौत 

वहीं सोमवार को बारिश के दौरान ठनका गिरने से आरा में 4 और सीवान में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं नेपाल के तराई इलाके में लगातार बारिश से सुपौल में कोसी उफान पर है। कोसी बराज से मंगलवार की सुबह 2,03,265 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

पटना में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने और तेज हवा भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जुलाई के दौरान बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

संबंधित सामग्री

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>