कल बिहार का मौसम

कल बिहार पर 'आसमानी आफत': वज्रपात के साथ होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में कल (7 जुलाई) भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। जिसके तहत राज्य में कल भारी बारिश होगी।

By Rani Thakur
कल बिहार पर 'आसमानी आफत': वज्रपात के साथ होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  7 जुलाई को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग, पटना ने नागरिकों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कटिहार और किशनगंज में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, बांका-भागलपुर और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

कल गिरेगी बिजली 

मौसम विभाग के मुताबिक, कल पूरे राज्य के अधिकांश भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार जैसे पूर्णिया, रोहतास, मुंगेर आदि के कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। जबकि उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार में पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना आदि में एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।

कितना रहेगा तापमान?

मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर, पटना, भागलपुर में अधिकतम तापमान 34-36°C और न्यूनतम तापमान 26-28°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार यानी सारण से लेकर मधुबनी तक अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 26-28°C के बीच रहने की संभावना है। किशनगंज और पूर्णिया में अधिकतम तापमान 30-32°C और न्यूनतम तापमान 26-28°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।