पूजा अर्चना 

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा ऐतिहासिक नर्मदेश्वर मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तर बिहार के प्रसिद्ध और प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पावन महीने के पहले दिन से लेकर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।

By Rani Thakur
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा ऐतिहासिक नर्मदेश्वर मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
सागर शुक्ला / पश्चिमी चम्पारण :
उत्तर बिहार के प्रसिद्ध और प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पावन महीने के पहले दिन से लेकर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। सावन के पूरे एक महीना तक श्रदालु चम्पारण के वाल्मीकिनगर में स्थित त्रिवेणी नदी से गंगाजल भर कर कांवड लेकर 60 किलोमीटर की दूरी तय करके जलाभिषेक करने रामनगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आते हैं।

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें जरूर पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से श्रद्धालु जल, बेलपत्र और दूध लेकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भक्त भक्ति भाव में लीन नजर आए। 

भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह-जगह प्रसाद और जल की व्यवस्था भी की गई थी। कहा जाता है कि यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है और उत्तर बिहार की धार्मिक पहचान का प्रतीक है। सावन में यहां हर सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।