आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 घंटे तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।<br/>

By Rani Thakur
आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 घंटे तक बदला रहेगा मौसम

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना : मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन जिलों में सुबह से बारिश जारी 

बक्सर, सुपौल और छपरा में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश हो रही है। अंधेरा छाया है। लोगों को गाड़ियों की लाइट चालू कर के चलना पड़ रहा है। गोपालगंज में भी काले बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह प्री-मानसून गतिविधियों का असर है, जिसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बेतिया और बगहा में बारिश हुई। 42.6 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। गया, छपरा, समेत 4 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी हवा के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही तो मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बन सकता है। हालांकि, अभी बिहार में मानसून के औपचारिक प्रवेश की घोषणा नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिक लगातार बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के मौसम तंत्र पर नजर बनाए हुए हैं।

अगले चार दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद 12 से 15 जून के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, रुक-रुककर बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम

पटना में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस बनी रह सकती है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है।
 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए।

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।