ईडी का एक्शन

बालू घोटाले में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन, बिहार समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।<br/>

By Rani Thakur
बालू घोटाले में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन, बिहार समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी

बालू घोटाले में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की पटना क्षेत्रीय टीम ने महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। यह कार्रवाई धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की जांच के तहत जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों के अनुसार, महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड का नियंत्रण राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी चंदक परिवार के पास है।

भारी पैमाने पर क‍िया अवैध खनन 

कंपनी का संचालन अशोक चंदक और उनके बेटे राघव चंदक कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 से 2022-23 के बीच बांका जिले में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया। इसकी जानकारी राज्य के खनन विभाग को भी नहीं हो सकी। मामले की जांच के दौरान ईडी ने पटना से बांका जिले के बालू घाटों का भू-स्थानिक अध्ययन कराया।

दर्ज की गई प्राथमिकी 

संस्थान की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कंपनी ने करीब 131 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बालू का अवैध खनन किया। इसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण कानून की संबंधित धारा के तहत यह जानकारी बिहार राज्य खनन निगम को भेजी। इसी आधार पर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने 21 अगस्त 2025 को बांका में प्राथमिकी संख्या 365/2025 दर्ज कराई, जिसकी जांच अभी जारी है। 

इन ठिकानों पर छापेमारी 

फिलहाल ईडी की छापेमारी आठ स्थानों पर चल रही है। इनमें बिहार के बांका और पटना, दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ठिकाने, राजस्थान के श्रीगंगानगर में चार और जयपुर में एक स्थान शामिल है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।